Sunday, February 13, 2011

नई दिल्ली। बॉलीवुड फिल्मों में गाने वाले मशहूर पाकिस्तानी गायक राहत फतेह अली खान को रविवार को यहां इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हिरासत में ले लिया गया। वे पाकिस्तान से आ रहे थे और उन पर आरोप है कि उनके पास अघोçष्ात विदेशी मुद्रा मिली।

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोडा खान की "मुन्नी बदनाम" हुई और सुपरस्टार कैटरीना कैफ की "शीला की जवानी" लोगों की जुबां पर चढने के बाद अब नई नवेली सोनाक्षी सिन्हा भी जाने माने निर्देशक शिरीष कुंदर की फिल्म जोकर में आइटम नंबर पेश करती नजर आएगी।
शिरीष ने बताया कि फिल्म में एक आइटम नंबर है। सोनाक्षी और एक अन्य बडी अदाकारा इसे साथ मिलकरर करेंगी। दूसरी अभिनेत्री के नाम का अभी निर्णय नहीं हो पाया है। इस फिल्म में अक्षय कुमार, सोनाक्षी श्रेयस तलपडे और मिनीषा लांबा की भूमिका में होंगे। मेरा मानना है कि इन दिनों आइटम नंबर मार्केटिंग का बेहतरीन जरिया है। शिरीष के निर्देशन में बनी रही जोकर 3-डी फॉरमैट मे आ रही रोमांच से भरपूर फिल्म है।

No comments:

Post a Comment