भारतीय टेनिस जगत के नामचीन सितारे महेश भूपति और बालीवुड स्टार लारा दत्ता बुधवार को शादी के पवित्र बंधन में बंध गए। भूपति और पूर्व मिस यूनिवर्स लारा दोनों ने बुधवार को माइक्रो ब्लागिंग वेबसाइट टिवटर पर इसकी आधिकारिक घोषणा की। उन्होंने लिखा, दोस्तों अब हम मिस्टर और मिसेज भूपति हो गए हैं।
इससे पहले कई महीनों की अटकलों के बाद इस बहुचर्चित प्रेमी जोड़े ने पिछले साल सितंबर में सगाई का खुलासा किया था। ट्विटर पर जारी शादी की तस्वीर में महेश भूपति क्रीम कलर का कोट पहने हुए हैं जबकि लारा दत्ता परंपरागत भारतीय साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
भूपति ने शादी के इस कार्यक्रम से मीडिया को दूर रखा था। उन्होंने कहा, मीडिया दावा कर रहा है कि वह हर चीज जान रहा है, जैसे लोग क्या पहन रहे हैं और कौन आ रहा है। मेरा कहना है कि यह सब हास्यास्पद है, धोखा है और इस सर्कस का मैं मजा ले रहा हूं।

No comments:
Post a Comment