Sunday, February 13, 2011

वैलेंटाइन डे साथ मनाएंगे रणवीर-अनुष्‍का!

फिल्‍म बैंड बाजा बारात से हर मंच पर एक साथ दिखने वाले रणवीर सिंह और अनुष्‍का शर्मा की बढ़ती करीबियां किसी से छुपी नहीं हैं। हाल ही में दोनों की डेटिंग की खबर और फिर ब्रेकअप की खबरों ने बॉलीवुड में हलचल मचा दी थी। खबर है कि बॉलीवुड की यह लेटेस्‍ट जोड़ी एक साथ वैलेंटाइंन डे मनाने जा रही है। यह वैलेंटाइन दोनों के लिए इसलिए भी खास होगा, क्‍योंकि याशराज बैनर ने उन्‍हें अपनी अगली फिल्‍म लेडीज वर्सेस रिकी बहल के लिए साइन जो किया है।

बात अगर अनुष्‍का-रणवीर के दिलों की बढ़ती करीबियों की आ ही गई है तो हम सबसे पहले बात करेंगे बैंड बाजा बारात की। उसमें फिल्‍म में तो दोनों की बारात निकल गई, लेकिन असल जिंदगी में फिलहाल मामला डेटिंग तक ही सीमित है। दोनों की केमिस्‍ट्री इतनी अच्‍छी कि मानों एक दूसरे के लिए ही बने हों।

दोनों पब्लिक के बीच भी यह दर्शाते दिखे कि दोनों के बीच गहरी दोस्‍ती है। हालांकि अपने अफेयर के बारे में किसी ने खुलकर नहीं कहा। अनुष्‍का के दिल में रणवीर के लिए प्‍यार उसी दिन सामने आ गया था, जब बालाजी अवार्ड समारोह के दौरान रणवीर टेलीविजन की तीन अभिनेत्रियों पवित्र रिश्‍ता की अंकिता लोखंडे, ससुराल गेंदा... की सुहाना रागिनी खन्‍ना और उतरन की तपस्‍या रश्मि देसाई के साथ डांस करते दिखे। उस दौरान रणवीर ने अपना ज्‍यादा समय रश्मि के साथ बिताया तो अनुष्‍का खफा हो गईं।

इसके बाद दोनों के बीच दूरियां बनीं, लेकिन अब एक बार फिर ये दोनों करीब आ गए हैं। अनुष्‍का के करीबियों की मानें तो इस बार वैलेंटाइन डे दोनों साथ मनाएंगे। इसके पीछे दोनों की नई फिल्‍म 'लेडीज वर्सेस रिकी बहल' की शुरुआत बताया जा रहा है।

अब देखना यह है कि दोनों वैलेंटाइन कैसे साथ मनाते हैं, कहीं ऐसा तो नहीं ऐन मौके पर दोनों का प्‍लान बदल जाए।

No comments:

Post a Comment