Sunday, February 20, 2011

16 से 20 हजार के दायरे में रहेगा सेंसेक्स

मुंबई। शेयर बाजार में वर्ष 2011 की पहली छमाही में गिरावट का रुख देखने को मिल सकता है लेकिन इसमें बाद में तेजी आएगी। वर्ष के दौरान सेंसेक्स के 16,000 से 20,000 के दायरे में रहने की संभावना है।
एंजल ब्रोकिंग के मुख्य निवेश अधिकारी राजन शाह ने निवेश मौके पर आयोजित एक सेमिनार में कहा, कि चालू वर्ष की पहली छमाही में बाजार में नकारात्मक रुख देखने को मिल सकता है और वर्ष के अंत तक इसमें तेजी देखने को मिल सकती है। इसीलिए हम उम्मीद करते हैं कि बाजार चालू वर्ष में 16,000 से 20,000 अंक के दायरे में रहेगा।
इस सेमिनार का आयोजन एंजल ब्रोकिंग और बंबई शेयर बाजार ने संयुक्त रूप से किया था। सेमिनार निवेशकों को शिक्षित करने की एंजल ब्रोकिंग और बीएसई की मुहिम का हिस्सा है।
शाह ने कहा कि खुदरा निवेशकों को सतर्क और शेयर रखने के मामले में अनुशासित रहने की जरूरत है। उन्ही कंपनियों में निवेश पर ध्यान देना चाहिए जिनका प्रबंधन बेहतर और कारोबाच् अच्छा हो।
वर्ष 2011 में अबतक शेयर बाजार में गिरावट का रुख रहा है। मुद्रास्फीति दबाव के कारण इसमें 10 फीसदी की गिरावट दर्ज की जा चुकी है। मुद्रास्फीति के कारण आर्थिक वृद्धि कम हो सकती है।

No comments:

Post a Comment