यह दुनिया का सबसे पुराना वेडिंग केक है। इस वेडिंग केक को इंग्लैंड में 113 साल पहले बनाया गया था। इस शानदार केक को सन 1889 में बनाया गया था। यह अभी तक वैसे का वैसा ही है। उसमें बस एक छोटी सी दरार ही आई है जबकि उसने दूसरे विश्व युद्घ के दौरान दो बम धमाके भी सहे थे।
इतने साल पुराना होने के बाद इस केक के अंदर सिरिंज डालकर जांच की गई तो पता चला है कि यह फ्रूट केक अभी भी अंदर से बहुत गीला है। इस केक को हेम्पशर के बेसिंगस्टोक की एक फैमिली बेकरी की खिड़की में रखा गया था, जो 1964 में बंद हो चुकी है। इस केक को बनाने वाले बेकर की बेटी ने मरने से पहले इस केक को बेसिंगस्टोक के विलिस म्यूजियम को दान कर दिया था।
विलिस म्यूजियम की कर्मचारी मिसिज टेपलिस ने कहा कि हमें उम्मीद है कि यह केक अगले 113 साल तक ऐसा ही रहेगा।

No comments:
Post a Comment