Thursday, February 24, 2011

बाबा-कांग्रेस जंग: जून में रामदेव शुरू करेंगे असली 'राजनीतिक योग'

नई दिल्ली. बाबा रामदेव और कांग्रेस के बीच काले धन को लेकर छिड़ी जुबानी जंग के बीच योग गुरू ने फिर ऐलान किया है कि वह जून में देश की राजनीति में नई शुरुआत करेंगे। उन्‍होंने सीधे तौर पर तो पार्टी बनाने की बात नहीं कही, लेकिन यह जरूर कहा कि जून तक इंतजार करें। उन्‍होंने यह भी दोहराया कि 2014 के लोकसभा चुनाव में वह सभी 543 सीटों पर उम्‍मीदवार उतारेंगे।

बाबा रामदेव  आजकल विदेश में जमा भारतीयों का काला धन वापस लाने के लिए अभियान चला रहे हैं। इसी के लिए दिग्विजय सिंह और कांग्रेस के कई नेता उन्‍हें निशाने पर लेते हुए सवाल उठा रहे हैं कि बाबा पहले साबित करें कि उनकी संपत्ति और उन्‍हें मिलने वाला दान काली कमाई से पूरी तरह मुक्‍त है। इस पर बाबा ने जांच के लिए तैयार होने की बात कहते हुए कांग्रेस और दिग्विजय सिंह को भी संपत्ति का ब्‍यौरा देने की चुनौती दी है।

No comments:

Post a Comment