Saturday, February 19, 2011

अरब देशों में विरोध प्रदर्शनों की आग


 पूरे अरब जगत में लोग सरकार विरोधी प्रदर्शनों के लिए सड़कों पर उतर आए हैं. शुक्रवार की नमाज के बाद हजारों लोगों ने अपनी देश की सरकारों के खिलाफ अपना गुस्सा जताया. यमन, बहरीन और लीबिया में इन प्रदर्शनों के दौरान लोगों की पुलिस और सुरक्षाबलों से झड़प हुई है. यमन में टेस शहर मे प्रदर्शनकारियों की भीड़ में एक हैंड ग्रेनेड फटने से दो लोगों की मौत हो गई. बहरीन की राजधानी मनामा को सेना ने अपने नियंत्रण में ले लिया है. यहां दंगा नियंत्रक पुलिस ने एक सरकार विरोधी शिविर पर हमला किया है. इन झड़पों में चार लोगों की मौत हो गई. लीबिया में सेना और पुलिस मिल कर प्रदर्शनकारियों पर नियंत्रण करने की कोशिश में है. मानवाधिकार संगठनों के मुताबिक लीबिया में अब तक 24 लोगों की मौत हुई है. इसके अलावा कुवैत, ओमान और जॉर्डन की राजधानी अम्मान में भी विरोध प्रदर्शन हुए हैं.


No comments:

Post a Comment