Tuesday, February 22, 2011

एलसीडी तोडने पर पोंटिंग ने माफी मांगी

अहमदाबाद। आस्ट्रेलिया के कप्तान रिकी पोंटिंग ने मैच के बाद ड्रेसिंग रूम में टीवी तोडने की घटना के बाद माफी मांग ली है।
हालांकि आस्ट्रेलियाई कप्तान ने अपनी सफाई में कहा कि उन्होंने टीवी नहीं तोडा। रिकी पोंटिंग ने अपनी टीम के विश्व के शुरूआती मुकाबले में जिम्बाब्वे के खिलाफ रन आउट होने के बाद ड्रेसिंग रूम में एलसीडी टीवी तोडने के लिए माफी मांगी लेकिन उनके व्यवहार की पूर्व खिलाडियों ने काफी आलोचना की है।
यह घटना दोनों टीमों के बीच ग्रुप-ए मैच के दौरान जिम्बाब्वे के क्रिस मपोफू के सटीक थ्रो पर पोंटिंग के रन आउट होने के बाद हुई। इसके बाद पोंटिंग को ड्रेसिंग रूम की ओर लौटते हुए नाराजगी में खुद से बात> करते हुए दिखाया गया और गुस्से में उन्होंने अपना सामान फेका जो गलती से एलसीडी टीवी से टकरा गया।

No comments:

Post a Comment