बेडरुम में इंटीरियर इस तरह का होना ताकि चेहरा प्रसन्नता से खिल उठे। बेडरुम ही घर का वह कमरे होता है जहां हर इंसान अपना सबसे ज्यादा समय बीताता है। इसलिए मानसिक शांति के लिए ज्यादा जरुरी है कि आपके बेडरुम का इंटीरियर सही हो।
- शयनकक्ष के कमरों में रोते बिलखते चित्र, युद्ध के चित्र, हिंसक व जंगली जानवरों के चित्र आदि भूलकर भी ना रखें।
- फेंगशुई के अनुसार शयन कक्ष की उर्जा वृद्धि के लिए एक हरा पौधा जरूर लगाएं।
- बेडरूम में एक ही दरवाजा होना चाहिए। शयन कक्ष में दक्षिण - पश्चिम में क्रिस्टल बॉल रखना शुभ होता है।
- फेंगशुई के अनुसार बेडरुम में शीशे की छाया कभी भी बेड पर नहीं पडऩी चाहिए।
- शयनकक्ष में पलंग पर गोल बिस्तर का प्रयोग न करें। इसमें स्त्री उर्जा होती है। बेडरुम में दर्पण न रखें यह नकारात्मक उर्जा का प्रतीक है।
- बेडरुम में कम्पयूटर या टी.वी. ना रखें।
- सिर उत्तर की तरफ रखकर ना सोए।
- शयनकक्ष में उत्तर-पूर्व, उत्तर , पूर्व दिशाओं में भारी सामान ना रखें।
- शयन कक्ष में दर्पण रखना जरूरी हो तो उत्तर तथा पूर्वी दीवार पर दर्पण इस तरफ से लगवाएं कि जब आप पलंग पर बैठें तो आपका चेहरा दर्पण में ना दिखे।
No comments:
Post a Comment