Thursday, February 17, 2011

शाह पर प्रधानमंत्री की टिप्पणी 2011 का सबसे बडा मजाक: मोदी

गांधीनगर। गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर हमला बोलते हुए कहा कि अमित शाह पर दिया गया बयान "2011 का सबसे बडा मजाक है"। मोदी ने आज कहा, प्रधानमंत्री ने टीवी संपादकों के सम्मेलन में खुद पर लगे दाग को धोने के लिए गुजरात को जोडा। यह 2011 का चुटकुला है। यह हास्यास्पद है।
उल्लेखनीय है कि टीवी संपादकों से कल रूबरू हुए प्रधानमंत्री ने शाह का परोक्ष उल्लेख किया था। उन्होंने कहा था, विपक्षी दल विशेषकर भाजपा ने शत्रुतापूर्ण रवैया अपना रखा है और इसके पीछे जो कारण हैं मैं सार्वजनिक रूप से नहीं कह सकता क्योंकि आपने एक व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की है जो गुजरात में मंत्री था तो आप अपना फैसला पलटें। मैं और कुछ नहीं कहना चाहता हूं। मोदी ने कहा, गुजरात के किसी मंत्री या सरकार पर आरोप लगाने के बजाय प्रधानमंत्री को अपनी विफलता के बारे में सही तथ्य देने चाहिए। वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) पर संविधान संशोधन विधेयक पेश करने में देरी के लिए विपक्ष को जिम्मेदार ठहराते हुए प्रधानमंत्री ने यह टिप्प्णी की थी। मोदी सरकार में मंत्री रहे शाह को सोहराबुद्दीन फर्जी एनकाउंटर मामले में सीबीआई ने गिरफ्तार किया था और अब वह जमानत पर है। प्रधानमंत्री द्वारा भाजपा पर आरोप लगाने की निंदा करते हुए मोदी ने कहा, प्रधानमंत्री ने सरकार चालाने में अपनी लाचारी स्वीकारली है, अब उन्हें आर्थिक सुधारों और जीएसटी लागू करने में अपनी सरकार की विफलता के तथ्य पेश करने चाहिए।

No comments:

Post a Comment