जयपुर। रिजर्व बैंक के बाहर शुक्रवार को 92 करोड रूपए चार घण्टे तक सडक पर पडे रहे। भारी रकम से भरी बस की सुरक्षा में तैनात पुलिस अमले को देखकर तमाशबीन बने लोगों का तांता लग गया, जिन्हें हटाने के लिए पुलिस को भारी समस्या का सामना करना पडा। ये रूपए अलवर के बैंकों में अतिरिक्त कैश होने से शुक्रवार दोपहर हथियारों से लैस 11 सुरक्षा जवानों की दो एस्कॉर्ट गाडियों के घेरे में यह बस द्वारा जयपुर के लिए रवाना हुई थी।
जयपुर पहुंचते-पहुंचते रिजर्व बैंक बंद हो गया। इस वजह से शाम को बस को बाहर ही खडा कर दिया गया। अधिकारी चले गए थे इसलिए समस्या यह थी कि अब कैश कौन जमा करे।
सुरक्षाकर्मियों ने बैंक अधिकारियों से बात की तो उन्होंने बैंक टाइम के बाद रूपए लेने से इन्कार किया और अगले कार्यदिवस को जमा कराने की बात कहकर बस को वापस ले जाने या फिर पुलिस कस्टडी में रखने की सलाह दे डाली। सूचना मिलते ही गांधी नगर थानाप्रभारी आस मोहम्मद पुलिस बल सहित मौके पर पहुंचे और मामले की गंभीरता को भांपकर रूपयों से भरी बस को आधुनिक हथियारों से लैस पुलिस बल ने चारों ओर से घेरे में ले लिया तथा तमाशबीन को हटाकर पूरे इलाके को सील कर दिया। पुलिस अधीक्षक सहित आईजी बीएल सोनी ने बैंक प्रबन्ध से सम्पर्क साधकर घटना से अवगत कराया मगर प्रबन्धकों ने फिर भी रूपए लेने से साफ मना कर दिया। करीब चार घण्टे तक चली वार्ता के बाद देर रात रिजर्व बैंक के सुरक्षा अधिकारियों ने रूपए जमा करवाने की व्यवस्था की।

No comments:
Post a Comment