Wednesday, February 16, 2011

पीएफ खाते में पड़ा है पैसा तो अब निकाल लीजिए


जी हां अगर आपके पीएफ में पैसा पड़ा है तो उसे तुरंत निकाल लें क्योंकि अगर आपने ज्यादा ब्याज के लालच में अपने अपने पैसे को निष्क्रिय पीएफ एकाउंट में डाल रखें हैं तो अप्रैल 2011 से उसपर कोई ब्याज नहीं मिलेगा। अगर किसी पीएफ खाते में किसी तरह का अंशदान जमा नहीं हो रहा है तो 37 वें महीने से उसे निष्क्रिय मान लिया जाएगा और उसपर कोई ब्याज नहीं मिलेगा।

ईपीएफओ ने कल निष्क्रिय पड़े खातों से पैसे निकालने की प्रक्रिया को हरी झंडी दे दी है। लेकिन अगर किसी ने अपने निष्क्रिय खातों से पैसे निकालने का आवेदन किया हुआ है या उसे ट्रांसफर करने की अर्जी दाखिल की है तो उसे ब्याज मिलता रहेगा।सरकारी आंकडों के मुताबिक देश भर में तकरीबन 3 करोड़ से ज्यादा ऐसे खातें है जिनमें लेन देन नहीं हो रहा है। पैसे निकालने के लिए आपके पास पहचान पत्र, राशन कार्ड ईसएसआई पहचान पत्र, बिजली या टेलीफोन का बिल होना चाहिए।

गौरतलब है कि पीएफ खाताधारियों को जल्द ही 9.5 फीसदी ब्याज मिलने की उम्मीद है श्रम सचिव पी. सी. चतुर्वेदी ने कहा कि हमें वित्त मंत्रालय से 9.5 फीसदी ब्याज अदायगी पर उनकी सहमति 31 मार्च 2011 से पहले किसी भी समय मिलने की उम्मीद है। चतुर्वेदी ने कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी ईपीएफओ की शीर्ष नीति निर्धारण संस्था ‘केंद्रीय न्यासी बोर्ड’ की बैठक से पहले मीडिया से मुखातिब होते हुए ये बात कही।


लेकिन सरकार के लिए सबसे बड़ी दिक्तत बढ़ता बजट घाटा है पीएफ पर ब्याज दरों को बढ़ाने के बाद सरकार का राजकोषीय घाटा बढ़ सकता है और देश में दूसरे सुधारों को लागू करने के लिए सरकार के पास धन की कमी हो जाएगी। लेकिन अब गेंद वित्त मंत्रालय के पाले में है और देखना यह है कि मंत्रालय क्या निर्णय लेता है।

No comments:

Post a Comment