Thursday, February 17, 2011

डीएनडी पर टोल वृद्धि हुई वापिस

तीन दिन तक डीएनडी पर बढ़ा टोल वसूलने के बाद एनटीबीसीएल बैकफुट पर आ गई है। अथॉरिटी और एनटीबीसीएल सीईओ के बीच हुई वार्ता में तय हुआ कि टोल में वृद्धि वापिस कर ली  जाए। एनटीबीसीएल(नोएडा टोल ब्रिज कंपनी लिमिटेड) टोल वृद्धि पर नया प्रस्ताव नोएडा को जमा करेगी। दोनों की सहमति के बाद अथॉरिटी नोटिफिकेशन जारी करेगी और उसके बाद टोल में कोई वृद्धि होगी।

अथॉरटी के इंकार के बाद भी एनटीबीसीएल ने 14 फरवरी की मध्यरात्रि से टोल टैक्स में इजाफा कर दिया। अथॉरिटी ने इसे चुनौती मानकर कार्रवाई शुरू की। 16 फरवरी को अथॉरिटी की टोल डीएनडी ऑफिस पर सीलिंग की कार्रवाई के लिए पहुंची।
इसके बाद एनटीबीसीएल बैकफुट पर आ गई। गुरुवार दोपहर अथॉरिटी सीईओ रमारमण और एनटीबीसीएल सीईओ हरीश माथुर के बीच अथॉरिटी दफ्तर में वार्ता हुई। इसके बाद अथॉरिटी के आला अफसर देर शाम तक बैठक करते रहे। अथॉरिटी डीएनडी पर बनाए दफ्तर और कॉमर्शियल इस्तेमाल पर अपनी आपत्ति जता चुकी थी। अतिक्रमण को लेकर कागजी कार्रवाई पूरी कर ली गई थी। अथॉरिटी अफसर उचित समय पर कार्रवाई की बात कहते रहे।

देर शाम सीईओ रमारमण ने बताया कि डीएनडी पर बढ़ा हुआ टोल वापिस किया जाएगा। एनटीबीसीएल इस पर सहमत हो गई है। देर रात तक टोल वृद्धि का फैसला वापिस ले लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि एक सप्ताह में एनटीबीसीएल टोल वृद्धि का नया प्रस्ताव भेजेगा। इस पर दोनों मिलकर फैसला लेंगे। डीएनडी पर कोई भी टोल वृद्धि अथॉरिटी के नोटिफिकेशन के बाद ही लागू की जाएगी।

No comments:

Post a Comment