क्रिकेट की सबसे बड़े समर के लिए कमर कस चुकी विभिन्न टीमों के कप्तान गुरुवार को यहां वर्ल्ड कप के उद्घाटन समारोह में साइकल रिक्शे में बैठकर पहुंचे। ढाका के बंगबंधु राष्ट्रीय स्टेडियम में उद्घाटन समारोह की शुरुआत बांग्लादेश के राष्ट्रीय गीत के साथ हुई। इसके बाद स्थानीय गायकों ने स्थानीय गीत पेश किए। फिर आया , वह लम्हा आया जिसने सबको हैरान कर दिया।
सबसे पहले वर्ल्ड कप के शुभंकर ' स्टंपी ' ( हाथी ) को रिक्शे पर लाया गया। इसके बाद सभी टीमों के कप्तानों ने भी इसी सवारी पर मैदान का चक्कर काटा। इससे आम लोगों की सवारी खास बन गई। सबसे पहले पिछली तीन बार के चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के कप्तान रिकी पॉन्टिंग की सवारी आई। काफी आकर्षक रूप से सजाये गए रिक्शों पर सभी 14 टीमों के कप्तानों के साथ एक - एक बच्चा भी बैठा था , जिसने टीम के रंग की पोशाक पहन रखी थी। अंग्रेजी की वर्णमाला के मुताबिक सभी टीमों के कप्तानों को क्रमवार तरीके से रिक्शे में मैदान के बीचों बीच बने मंच पर लाया गया। मेजबान होने के नाते भारत , श्रीलंका और बांग्लादेश के कप्तान अंत में आए।
उत्साहित हैं पीटरसन
केविन पीटरसन ने कहा है कि वह क्रिकेट वर्ल्ड कप में इंग्लैंड की ओर से पारी का आगाज करने की संभावना से काफी उत्साहित हैं। उन्हें कनाडा के खिलाफ वॉर्म मैच मेंे इंग्लैंड की पारी शुरू करने भेजा गया था। इंग्लैंड यह वॉर्म अप मैच जीतने में सफल रहा। पीटरसन ने 28 गेंद का सामना करते हुए 24 रन बनाए थे। मरकस ट्रेस्कॉथिक के इंटरनैशनल क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद से इंग्लैंड सलामी जोड़ी को लेकर परेशान है। पीटरसन आम तौर पर चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरते हैं। पीटरसन ने कहा , ' पारी का आगाज सचमुच रोमांचक है। वर्ल्ड कप से पहले यह एक पॉजिटिव कदम है। मैं अपना नैसर्गिक खेल खेलने की कोशिश करूंगा। '
रेंसफोर्ड की जगह तिनाशे टीम में
तेज गेंदबाज तिनाशे पानयांगरा जिम्बाब्वे की वर्ल्ड कप टीम में घायल एडवर्ड रेंसफोर्ड की जगह लेंगे। वर्ल्ड कप टूर्नामेंट की तकनीकी समिति ने गुरुवार को पानयांगरा को रेंसफोर्ड की जगह टीम में शामिल करने की मंजूरी दे दी। आईसीसी ने एक बयान में कहा , ' क्रिकेट वर्ल्ड कप 2011 टूर्नामें ट की तकनीकी समिति ने टूर्नामेंट के लिए जिंबाब्वे की टीम में घायल एडवर्ड रेंसफोर्ड की जगह तिनाशे पानयांगरा को शामिल करने की मंजूरी दे दी है। समिति की तरफ से यह सूचना जिंबाब्वे क्रिकेट को दे दी ई है। ' 25 वर्षीय तिनाशे ने 23 वनडे में 26 विकेट चटकाए हैं।
' लचर होती जा रही है ऑस्ट्रेलियाई टीम '
पूर्व विकेटकीपर स्टीव रिक्सन ने कहा कि लगातार घटिया प्रदर्शन को देखते हुए मौजूदा ऑस्ट्रेलियाई टीम वेस्ट इंडीज की तरह लचर होती जा रही है। उन्होंने कहा कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को ऑस्ट्रेलियाई टीम को गिरावट से बचाने के लिए कुछ कड़े फैसले करने होंगे। ऑस्ट्रेलियाई टीम 19 फरवरी से शुरू हो रहे वर्ल्ड कप से पहले वॉर्म अप मैच में भारत और साउथ अफ्रीका से हार गई थी और रिक्सन को लगता है कि ऑस्ट्रेलियाई टीम तेजी से 1990 में वेस्ट इंडीज की तरह लचर होती जा रही है। रिक्सन इस समय आईपीएल की चेन्नै सुपर किंग्स से जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा , ' काफी चीजें करनी होंगी। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट इस समय ठीक दिशा में नहीं बढ़ रहा। प्रशासक शुतुरमुर्ग बनना चाहते हैं तो ऐसा ही सही। लेकिन मैं चाहता हूं कि वे अपनी आंखेंं खोल कर देखें कि क्या हो रहा है। मैं सिर्फ इतना चाहता हूं कि ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट फिर से सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में वापसी करे। '

No comments:
Post a Comment