मुंबई। टाइम पत्रिका ने वैलेंटाइन डे के मौके पर सर्वकालीन रोमांटिक फिल्मों की सूची में मशहूर फिल्मकार गुरू दत्त की फिल्म प्यासा को शामिल किया है। 1957 में प्रदर्शित इस फिल्म में एक संघर्षशील कवि और उसकी एक सेक्स वर्कर के साथ दोस्ती को खूबसूरत अंदाज में पेश किया गया है।
इस फिल्म में गुरूदत्त ने विजय और वहीदा रहमान ने गुलाबों का रोल प्ले किया था। टाइम्स की वेबसाइट ने 10 सर्वश्रेष्ठ रोमांटिक फिल्मों की एक सूची पेश की है। प्यासा को शीर्ष पांच फिल्मों में जगह दी है।
टाइम पत्रिका का कहना है कि भारतीय फिल्मों में अब भी परिवार के प्रति निष्ठा और सभी का प्यार से दिल जीतने की भावना देखने को मिलती है।
इसी पत्रिका ने फिल्म प्यासा को 2005 में भी सर्वश्रेष्ठ 100 फिल्मों की सूची में शामिल किया था।

No comments:
Post a Comment