वासंती रंग में रंगी सड़कें, दौड़े सभी जीती काशी -बच्चे, बूढ़े और जवान मन में उमंगों का उफान
वाराणसी, प्रतिनिधि : रविवार की प्रभात काशी की हर सड़क खिली-खिली थी। बात जज्बे की थी और इसके लिए बच्चे, बूढ़े और जवान दौड़े जा रहे थे। तन पर वासंती परिधान और मन में उमंगों का उफान। हर चेहरे पर मुस्कान और भाव एक, लो झुका दिया आसमान।
हालांकि विजेताओं की सूची में कुछ ही लोगों को स्थान मिला लेकिन जीती काशी और सभी बने सिकंदर। न हम जीते न तुम हारे सा भाव। मैराथन की राह में प्रेम, सद्भाव व जज्बे का तूफान उमड़ा और इसके आगे लोग नतमस्तक थे। शहर में था हर तरफ उत्सवी नजारा। बच्चों की उमंग, युवाओं की तरंग ,बुजुर्गो का संग मगर सभी एकरंग। न कोई छोटा-न कोई बड़ा। एक रंग में रंगी काशी की अनूठी छटा देख सभी मुग्ध थे। तालियां बजाकर लोगों ने 'दैनिक जागरण' के मैराथन में शामिल लोगों के जज्बे को सलाम किया। मां जाह्नवी के तट से निकट तो बाबा विश्वनाथ के दर से गुजरते लोगों ने उद्देश्य की पूर्ति के लिए मन्नतें भी मांगीं। साथ ही नगर के ह्रदय गोदौलिया से काफिले का गुजरना नगर की धमनियों में दैनिक जागरण के सामाजिक सरोकार स्वस्थ समाज का संचार कर गया। विधायक अजय राय का 10 किलोमीटर दौड़ में सहभाग लोगों को रिझा गया।
सवेरे से ही मानो हर गली-सड़क का दूसरा छोर सिगरा स्टेडियम से जुड़ गया हो। पीली टी शर्ट और टोपी धारण किए प्रतिभागी। मानो पूरा मैदान वासंती छटा के साथ सरसो के फूल सा खिल आया हो। प्रतिभागियों की आतुरता देखने लायक थी। हरी झंडी के साथ ही जैसे सड़कों पर उत्साह का सैलाब उमड़ पड़ा। इधर रवानगी और उधर 10 किलोमीटर का रास्ता पार। प्रथम विजेता को इस दूरी को पूरा करने में मात्र 27.38 मिनट लगे। दो किलोमीटर की दौड़ में भी यही नजारा रहा। पुरस्कार पाकर सभी के चेहरे खिल उठे। साथ ही नृत्य व संगीत की धुन पर मैदान थिरकता रहा।

No comments:
Post a Comment