Wednesday, February 16, 2011

डीएनडी ने टोल टैक्स में 25 फीसदी की बढ़ोतरी की

नोएडा | दिल्ली-नोएडा-डायरेक्ट फ्लाई वे (डीएनडी) की दादागिरी के आगे नोएडा (न्यू ओखला नवीन औद्योगिक विकास प्राधिकरण) चारों खाने चित हो गया है। टोल ब्रिज कंपनी ने प्राधिकरण को ठेंगा दिखाते हुए टोल टैक्स में सोमवार मध्य रात्रि से 25 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है। दोपहिया वाहनों को इस बढ़ोतरी से राहत दी गई है। डीएनडी पर सफर करने के लिए कार व जीप चालकों को पांच रुपये, हलके वाणिज्यिक वाहनों को दस रुपये, बस व ट्रक को पंद्रह रुपये, अन्य भारी वाहनों व अतिरिक्त भारी वाहनों को बीस रुपये अब ज्यादा चुकाने पड़ रहे हैं। टोल कंपनी की दबंगई से प्राधिकरण भले ही बैकफुट पर आ गया हो, लेकिन फोनरवा, आरडब्ल्यूए, राजनीतिक दल व स्वयं सेवी संस्थाएं आंदोलन के लिए लामबंद हो गई हैं। टोल ब्रिज कंपनी के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए प्राधिकरण खाली हाथ है। 28 जनवरी को फीस रिव्यू कमेटी में 25 फीसदी टोल टैक्स बढ़ाने पर सहमति बनी थी। नोटिस अवधि पूरी करने के लिए टोल कंपनी ने 15 दिन पहले डीएनडी पर सूचना बोर्ड लगाया था। प्राधिकरण 25 प्रतिशत टोल टैक्स बढ़ाने का विरोध कर रहा था, जबकि कंपनी अडिग थी। 14 को प्राधिकरण ने टोल टैक्स में दस फीसदी वृद्धि का प्रस्ताव कंपनी के समक्ष रखा।

No comments:

Post a Comment