Tuesday, February 22, 2011

इतिहास में पहली बार बजट के दिन जारी होगा 150 रुपये का सिक्का

नई दिल्ली। सरकार आम बजट के दिन 150 रुपये का सिक्का जारी करेगी। देश के इतिहास में यह पहला मौका होगा जब इस मूल्य वर्ग के सिक्के को जारी किया जा रहा है। देश में कर प्रणाली (टैक्सेशन) के 150 साल पूरे होने के मौके पर इस सिक्के को लाया जा रहा है।
वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी इस सिक्के को अपने बजट भाषण के पहले जारी करेंगे। 150 रुपये के साथ ही ये विशेष सिक्के पांच रुपये मूल्य वर्ग में भी जारी होंगे। वित्त मंत्रालय के अधीन आर्थिक मामलों से जुड़े विभाग ने इसकी पहले से ही अधिसूचना जारी कर दी थी। 150 रुपये के इस सिक्के को चांद, तांबा, निकिल और जिंक धातु से बनाया गया है।

No comments:

Post a Comment