नई दिल्ली, रविवार, 20 फरवरी 2011( 18:18 IST )

FILE
सूत्रों ने कहा कि राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) के अधिकारियों ने दोनों को इंदिरा गाँधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 13 फरवरी को उस समय गिरफ्तार किया था, जब वे दुबई के रास्ते लाहौर जाने के लिए विमान में बैठने वाले थे। इनके पास से 1.24 लाख डॉलर (करीब 60 लाख रुपए) और विदेशी मुद्रा के चेक बरामद किए गए थे।
सूत्रों के मुताबिक दोनों को देश छोड़ने की तभी इजाजत दी जाएगी, जब वे सीमा शुल्क विभाग द्वारा लगाए गए जुर्माने की राशि अदा करेंगे। विदेशी मुद्रा जब्त ही रहेगा।
जाँच पूरी होने के बाद डीआरआई ने उन पर फेमा और सीमा शुल्क कानून के प्रावधानों के उल्लंघन का आरोप लगाया है और मामले को सीमा शुल्क विभाग के पास भेज दिया है।
सूत्रों ने कहा कि सीमा शुल्क विभाग ने दोनों पर 15-15 लाख रुपए का जुर्माना लगाया, लेकिन उन लोगों ने अब तक इसका भुगतान नहीं किया है। ईवेंट प्रबंधक चित्रेश श्रीवास्तव और मुंबईClick here to see more news from this city दो विदेशी विनिमय कारोबारियों के खिलाफ जाँच जारी रहेगी। श्रीवास्तव फिलहाल हिरासत में हैं। डीआरआई ने 37 वर्षीय राहत और मारूफ से जब्त राशि के बारे में पूछताछ की है। साथ ही श्रीवास्तव के अलावा मामले से जड़े अन्य कई लोगों से भी पूछताछ की गई है।
इस बीच, एजेंसी के अधिकारियों ने मुंबई में ‘ऑनलाइन टेलीफिल्म और ईवेन्ट्स’ के परिसरों पर छापे मारे हैं। यह कंपनी श्रीवास्तव की है। जाँच से जुड़े सूत्रों ने बताया कि अधिकारियों ने कंपनी के पास से 51 लाख रुपए की नकदी के अलावा कुछ दस्तावेज बरामद किए हैं, जो जाँच में मददगार हो सकते हैं।
राहत और मारूफ समेत उनकी 16 सदस्यीय टीम को जाँच अधिकारियों ने हिरासत में लिया है। दल दुबई के रास्ते लाहौर जा रहा था। राहत से डीआरआई के अधिकारियों ने गुरुवार को 10 घंटे तक पूछताछ की। (भाषा)
संबंधित जानकारी
No comments:
Post a Comment