Wednesday, February 16, 2011

आमना-सामना हुआ पर बात नहीं की यश चोपड़ा और रानी ने!

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी और निर्माता-निर्देशक यश चोपड़ा एक-दूसरे से इतने खफा हैं कि उन्होंने आमना-सामना होने पर भी मुंह फेर लिया। जबकि चर्चा है कि रानी, बॉलीवुड के सबसे सीनियर निर्देशक यश चोपड़ा की बहू बनने वाली हैं। वह इस साल उनके बेटे आदित्य से शादी करने वाली हैं।
घटना शनिवार को मुंबई में एक अवार्ड समारोह की हैं। इस दौरान यश और रानी का तीन बार आमना-सामना हुआ। मगर रानी उनसे बिना कुछ बोले या अभिवादन किए निकल गई और चोपड़ा ने भी उनकी ओर देखा तक नहीं। दोनों का एक-दूसरे के प्रति यह व्यवहार देखकर वहां मौजूद लोग दंग रह गए। अवार्ड समारोह यशराज स्टूडियो में हुआ था।
वहां मौजूद एक सूत्र ने बताया, कोई भी व्यक्ति जो यश चोपड़ा के पास से गुजरता है, उन्हें पूरा सम्मान देता है। यहां तक कोई उन्हें दूर से भी देख ले तो पास जाकर उनसे बात किए बिना नहीं रह पाता। जबकि रानी ने ऐसा कुछ भी नहीं किया।
समारोह में वह काफी देर से भी आई थीं। स्टूडियो में बार के पास दोनों काफी नजदीक खड़े थे। उसके बाद भी दोनों ने आपस में बात नहीं की। जबकि रानी बाकी लोगों से हंसकर बात कर रही थीं। लोगों के बीच बहस चल रही है कि चोपड़ा भी यह पहल कर सकते थे। मगर तब भी इस बात पर हर कोई समहत है कि यशजी इंडस्ट्री के काफी वरिष्ठ सदस्य हैं। कायदे से रानी को ही उनका अभिवादन करना चाहिए था।

No comments:

Post a Comment