Sunday, February 20, 2011

पहले अपनी संपत्ति का ब्यौरा दो योग गुरू : दिग्विजय सिंह

गुना।लगता है राजनीति की डगर बाबा रामदेव के लिए आसान नहीं होने वाली है। तभी तो उन्होंने राजनीति में आने की मंशा क्या जाहिर की उन पर राजनैतिक वार होना शुरू हो गया है। अभी अऱूणाचल प्रदेश में कांग्रेस सांसद द्वारा उन्हें आपत्तिसूचक शब्द कहने का मसला तो  सुलझा नहीं कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और बेबाक बयानबाजी के विशेषज्ञ राजा दिग्विजय सिंह ने योग गुरू पर निशाना साध दिया।

पढ़े : कांग्रेस सांसद ने रामदेव पर की आपत्तिजनक टिप्पणी

कांग्रेस सांसद की टिप्पणी पर जब दिग्विजय सिंह से पूछा गया तो उन्होंने सांसद की बात पर ध्यान ना देते हुए योग गुरू की संपत्ति पर सवाल खड़ा कर दिया। दिग्गी राजा ने कहा कि बाबा रामदेव को काले धन के मामले पर सवाल खड़े करने से पहले अपनी संपत्ति और आय का लिखित ब्यौरा जनता के समक्ष प्रस्तुत करना चाहिए, ताकि हमें भी पता चले कि योग के नाम पर उनके पास करोड़ो रूपये कहां से आ गये?

अगर बाबा रामदेव राजनीति में आना चाहते है तो खुले तौर पर आये और इस तरह से बेबाक बयानबाजी बंद करें। वरना अपने योग साधनों तक ही सीमित रहें। गौरतलब है कि योग गुरु बाबा रामदेव ने शनिवार को एक कांग्रेस सांसद पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया था।

दरअसल बाबा रामदेव भ्रष्टाचार और विदेशी बैंकों में जमा काले धन के मुद्दे पर राष्ट्रीय अभियान चला रहे हैं और इसी के तहत वह शनिवार को अरूणाचल प्रदेश में थे। कार्यक्रम के दौरान जब उन्होंने भ्रष्टाचार के मामलों का खुलासा किया तो उस दौरान वहां उपस्थित कांग्रेस के सांसद निनांग एरिंग ने उन पर आपत्ति टिप्पणी की थी। 
English summary
Baba Ramdev, Please Disclose Your Property in front of Indian mass says Digvijay Singh in Guna.
Ads by Google शेयर बाजार  स्टॉक मारकेट की एक्सपर्ट सलाह.ShareKhan-FirstStep.com

No comments:

Post a Comment