Wednesday, February 16, 2011

सोनाक्षी ने ली कटरीना की जगह

कटरीना कैफ के स्थान पर 'दबंग' की अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा नजर आएंगी। यह सोनाक्षी का पहला टेलीविजन विज्ञापन है। वैसे सोनाक्षी को इस बात की खुशी है कि कटरीना के बाद उन्हें इस साबुन की प्रचारक बनने का अवसर मिला। सोनाक्षी और कटरीना दोनों ने ही अभिनेता सलमान खान की फिल्मों से बॉलीवुड में शुरुआत की है। सोनाक्षी कहती हैं कि उनके व कटरीना के बीच कोई तनाव नहीं है। उन्हें नहीं लगता कि उन्होंने डायना साबुन के विज्ञापन से कटरीना को हटाया है। वैसे सोनाक्षी कटरीना की प्रशंसक हैं और उनका सम्मान भी करती हैं।
सोनाक्षी कहती हैं कि कटरीना ने कई साल पहले डायना का विज्ञापन किया था और उसके बाद से इस साबुन को कोई ब्रांड एम्बेस्डर नहीं मिला था। प्रत्येक ब्रांड के बदलने के साथ उसका प्रचार करने वाली हस्तियां भी बदलती रहती हैं। कटरीना डायना के बाद लक्स की प्रचारक बन गईं और अब मैं डायना की प्रचारक हूं।
उन्होंने कहा कि हर नवोदित अभिनेत्री को देश के सबसे ज्यादा बिकने वाले साबुन के विज्ञापनों का हिस्सा बनने का अवसर नहीं मिलता। सोनाक्षी ने इस विज्ञापन की शूटिंग का पूरा आनंद लिया।

No comments:

Post a Comment