Thursday, February 17, 2011

खतरे में क्रिकेट वर्ल्डकप का फाइनल मैच!


मुंबई। बांग्‍लादेश में क्रिकेट वर्ल्डकप का रंगारंग आगाज हो चुका है। इस विश्व महासंग्राम के लिए शंखनाद हो चुका है। लेकिन इसके फाइनल मैच पर खतरा मंडरा रहा है । यहां के वानखेड़े स्‍टेडियम में 2 अप्रैल को विश्वकप का फाइनल मैच होना है, लेकिन स्‍टेडियम को अभी तक फायर ब्रिगेड की एनवोसी नहीं मिल पाई है। ऐसे में यहां मैच निरस्त किया जा सकता है। गौरतलब है कि स्‍टेडियम में मैच कराने से पहले फायर ब्रिगेड से NOC यानी नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट लेना पड़ता है।

वहीं दूसरी तरफ, शिवसेना ने भी इस मैच को लेकर परोक्ष धमकी दे दी है। पार्टी के नेता और पूर्व लोकसभा अध्‍यक्ष मनोहर जोशी ने कहा कि अगर पाकिस्‍तान फाइनल में पहुंचा तो मुंबई में मैच होने दिया जाएगा। हालांकि आखिरी फैसला शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे ही करेंगे।

गौरतलब है कि एक बार पार्टी के कार्यकर्ताओं ने स्‍टेडियम की पिच खोद कर मुंबई में पाकिस्‍तान का मैच बाधित किया था। जोशी ने कहा कि सभी लोग शिव सेना प्रमुख बाल ठाकरे के पाकिस्तान के बारे में विचार जानते हैं। इस तरह फाइनल मैच पर तलवार लटकती हुई नजर आ रही है।

No comments:

Post a Comment