बेंगलुरू। हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए डरबन टेस्ट में वीवीएस लक्ष्मण की बेहतरीन पारी के लिए वीवीएस लक्ष्मण को ईएसपीएन क्रिकइंफो पुरसकार से नवाजा गया है। लक्ष्मण के अलावा सचिन तेंदुलकर समेत कई अन्य खिलाडि़यों को भी उनके उल्लेखनीय प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।
डरबन टेस्ट में 96 रन की बेशकीमती पारी के लिए लक्ष्मण को बेस्ट बैटिंग अवार्ड से नवाजा गया, जबकि नागपुर टेस्ट में 51 रन देकर सात विकेट झटकने वाले टेस्ट बॉलिंग अवार्ड दिया गया है।
वहीं तेंदुलकर को ग्वालियर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 200 रनों की नाबाद पारी खेलने के लिए 'वनडे बैटिंग अवार्ड' से नवाजा गया। तेंदुलकर ने एकदिवसीय क्रिकेट के 40 वर्ष के इतिहास में पहली बार दोहरा शतक लगाया। तेंदुलकर ने दूसरी बार यह सम्मान हासिल किया है। तेंदुलकर ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई अपनी 175 रनों की पारी के लिए बीते वर्ष यह पुरस्कार जीता था।
क्लिक करें- विश्वकप विशेष पृष्ठ
पाकिस्तानी पेसर उमर गुल को लगातार दूसरी बार 'वनडे बॉलिंग अवार्ड' से नवाजा गया। गुल को बीते वर्ष इंग्लैंड के साथ ओवल में खेले गए एकदिवसीय मुकाबले के दौरान 42 रन देकर छह विकेट लिए थे। ट्वेंटी-20 के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का पुरस्कार टिम साउदी ने जीता। साउदी ने हाल ही में पाकिस्तान के खिलाफ हैट्रिक सहित पांच विकेट लिए थे। वह हैट्रिक लेने वाले पहले कीवी गेंदबाज हैं।
निर्णायकों ने ट्वेंटी-20 विश्व कप के सेमीफाइनल में हसी की 60 रनों की पारी को ट्वेंटी-20 क्रिकेट की अब तक की सर्वश्रेष्ठ पारी का दर्जा दिया। इस पारी ने हसी को 'ट्वेंटी-20 बैटिंग अवार्ड' भी दिलाया। हसी ने अंतिम चार गेंदों पर 22 रन जुटाते हुए आस्ट्रेलिया को फाइनल में पहुंचाया था।
इन पुरस्कारों को निर्णायकों में दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान केपलर वेसेल्स, पाकिस्तान के पूर्व कप्तान रमीज राजा, आस्ट्रेलियाई क्रिकेटर इयान चैपल, टोनी ग्रेग, ज्योफ्रे बॉयकॉट, संजय मांजेकर और मार्टिन क्रो के अलावा क्रिक इंफो के वरिष्ठ सम्पादक शामिल हुए।

No comments:
Post a Comment