Tuesday, February 15, 2011

चीन ने खत्म कर दिया जापान का दबदबा

बीते 42 सालों से चली आ रही जापान की बादशाहत को चीन ने कुछ समय में ही धूल में मिला दिया। कल जारी हुए आंकडों के मुताबिक चीन जापान को पीछे छोड़ते हुए दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी आर्थिक ताकत बन गया है। सोमवार को 2010 के जीडीपी आंकडे पेश किए गए। जिसमें चीन ने जापान को अर्थव्यवस्था के मामले में काफी पीछे छोड़ दिया है। साल 2010 में जापान की अर्थव्यवस्था 5.474 खरब डॉलर की थी जबकि चीन की अर्थव्यवस्था 5.879 खरब डॉलर की। इस दौरान चीन की विकास दर में जबरदस्त तेजी देखने को मिली लेकिन जापान की अर्थव्यवस्था में धीमी गिरावट दर्ज की गई। आंकड़ों के मुताबिक कमजोर घरेलू मांग और अपस्फिति के चलते जापान की इकोनॉमी चरमरा गई। जापान तकरीबन चार दशक तक दुनिया की दूसरी बड़ी आर्थिक महाशक्ति बना रहा है लेकिन जापान में 90 के दशक में रियल एस्टेट का बुलबुला फूट गया जिससे जापान की हालत पतली होने लगी और चीन के लिए जापान को पीटना आसान हो गया.

लेकिन चीन भले ही दुनिया की दूसरी बड़ी आर्थिक ताकत बन गया हो लेकिन प्रति व्यक्ति आय के मामले में वह जापान से अब भी काफी पीछे है जापान की प्रति व्यक्ति आय चीन के मुकाबले दस गुना ज्यादा है। हालांकि जानकारों की माने तो जापान की अर्थव्यवस्था जल्द ही रिकवरी कर लेगी।


No comments:

Post a Comment