Wednesday, February 16, 2011

बर्लुस्कोनी का पर चलेगा सेक्स स्कैंडल का केस

मिलान. इटली के प्रधानमंत्री सिल्वियो बर्लुस्कोनी पुन: विवादों में घिर गए हैं। उनके खिलाफ एक नाबालिग लड़की के साथ ‘पेड सेक्स’ और पद के दुरुपयोग का मुकदमा चलाया जाएगा। जज क्रिस्टीना डी सेंसो की फास्ट ट्रैक अदालत ने पहली सुनवाई के लिए 6 अप्रैल की तिथि तय की है।

अभियोजन पक्ष ने बर्लुस्कोनी पर आरोप लगाया है कि उन्होंने धन देकर 17 वर्षीय करीमा उर्फ रूबी के साथ शारीरिक संबंध बनाए। चोरी के संदेह में जब वह पकड़ी गई तो उन्होंने अपने पद का दुरुपयोग कर उसे रिहा करवाया। हालांकि बर्लुस्कोनी और रूबी ने शारीरिक संबंध के आरोप को निराधार बताया है।

लेकिन रूबी ने माना कि उन्होंने उसे 9,400 डालर (लगभग चार लाख 28 हजार रुपए) दिए थे। बलरुस्कोनी ने कहा कि उन्होंने रूबी की सहायता इसलिए की थी कि वह मिस्र के तत्कालीन राष्ट्रपति हुस्नी मुबारक की पौत्री है।

इस केस से उनका परेशानियां और बढ़ सकती हैं क्योंकि वे गबन और भ्रष्टाचार के कई मामलों का पहले से ही सामना कर रहे हैं। अदालत में यदि बर्लुस्कोनी पर आरोप साबित हो जाते हैं तो उनको नाबालिग के साथ शारीरिक संबंध बनाने के मामले में तीन साल और पद के दुरुपयोग के मामले में 12 साल की कैद हो सकती है।

महिला जज करेंगी सुनवाई:

इस केस की खासियत यह होगी कि मुकदमा फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाया जाएगा और तीन महिला जज पूरे मामले की सुनवाई करेंगी।

कौन हैं बर्लुस्कोनी

सिल्वियो बर्लुस्कोनी इटली कें प्रमुख रईसों में गिने जाते हैं। वे 9 अरब डॉलर (लगभग 409.68 अरब रुपए) के आर्थिक साम्राज्य के मालिक हैं और तीसरी बार इटली के प्रधानमंत्री निर्वाचत हुए हैं। वे दूसरे विश्व युद्ध के बाद इटली में सबसे लंबे समय तक रहे प्रधानमंत्री हैं।

कानूनी प्रावधान:

इटली में वेश्यावृत्ति गैरकानूनी नहीं है, लेकिन इस पेशे के लिए लड़की की आयु 18 से ऊपर होनी चाहिए। बर्लुस्कोनी पर आरोप है कि उन्होंने 17 साल की लड़की से संबंध बनाए।

No comments:

Post a Comment