मीरपुर. मीरपुर के शेर-ए-बांग्ला राष्ट्रीय स्टेडियम में भारत और बांग्लादेश की टीमें आमने-सामने हैं।
उधर, दोनों टीमों के खिलाड़ी आक्रामक मुद्रा में हैं। इस बार वर्ल्ड कप खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही मेजबान टीम इंडिया आज बांग्लादेश के खिलाफ यहां के शेरे बांग्ला स्टेडियम में अपने अभियान की शुरुआत करने उतरेगी तो उसका पूरा जोर पिछले हिसाब चुकता करने पर होगा, वहीं बांग्लादेश भी एक बार फिर भारत के खिलाफ उलटफेर करने के मूड में होगी। 2007 में इसी बांग्लादेश टीम के हाथों सनसनीखेज हार झेलकर भारतीय टीम विश्व कप से बाहर हो गई थी।
वैसे भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने साफ कर दिया है कि टीम इंडिया कतई इस मैच को हल्के में नहीं ले रही है और 2007 की गलती नहीं दोहराएंगे। वहीं बांग्लादेश के कप्तान साकिब अल हसन ने भारतीय टीम को ललकारते हुए कहा है कि खिलाडियों ने इस मैदान पर काफी दबाव भरे मुकाबले खेले हैं, इसलिए यह कोई बड़ी चिंता की बात नहीं है। उन्होंने कहा, ‘हम एक समय सिर्फ एक मैच के बारे में ही सोच रहे हैं जिससे हमारा सारा ध्यान केवल इस मुकाबले पर केन्द्रित है।’
धोनी ने कहा कि इस बार टीम इंडिया 2007 से बेहतर स्थिति में हैं जबकि विपक्षी टीम के कप्तान ने कहा कि वह सिर्फ भारत से मैच के बारे में नहीं सोच रहे, बल्कि उनकी नजर पूरे टूर्नामेंट पर है।
जहीर फिट, नेहरा बाहर
तेज गेंदबाज जहीर खान इस मैच में खेलने के लिए फिट हो गए हैं। जहीर अपने कंधे की चोट के कारण ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ अभ्यास मैचों में नहीं खेल पाए थे जिसके कारण भारतीय तेज गेंदबाजी को लेकर कई सवाल खड़े किए जा रहे थे। तेज गेंदबाज आशीष नेहरा चोटिल हो गए हैं। उनका आज खेलना संदिग्ध लग रहा है। उनके स्थान पर शांतकुमारन श्रीसंथ को मौका मिल सकता है।

No comments:
Post a Comment