नई दिल्ली। एक कार्यक्रम में भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कहा था कि, यह सचिन का आखिरी विश्व कप होगा। किसी भी खिलाड़ी की एक सीमा होती है। उस सीमा से अधिक उस खिलाड़ी से प्रदर्शन की उम्मीद बेमानी है। धोनी के इस बयान पर हमने आपसे आपकी राय मांगी थी। हमें ढेर सारी प्रतिक्रियाएं मिली। कुछ लोगों का मानना है कि धोनी, गांगुली की तरह सचिन को हटाना चाहते हैं।
अधिकतर लोगों का मानना था कि सचिन का यह आखिरी विश्व कप नहीं हो सकता है। खेल के लिए उम्र की कोई बाध्यता नहीं होनी चाहिए। खेल को प्रदर्शन के आधार पर खेला जाना चाहिए। एक पाठक ने तो यहां तक लिखा कि, जब सचिन के रिटायरमेंट की बात होती है तो वह रात भर सो नहीं पाते। अधिकतर पाठकों ने माना कि सचिन को खलते रहना चाहिए।
अपने देश में सीके. नायाडू और देवधर जैसे खिलाड़ी मिसाल हैं, जिसने क्रिकेट के 60 बसंत देखे थे। इंग्लैंड के विलफ्रेड रोड्स ने 30 साल तक क्रिकेट खेला था, तो डीबी क्लोज ने 26 साल तक। अभी तो सचिन को क्रिकेट खेलते 21 साल हुए हैं। वह भी बेहतर प्रदर्शन के साथ। उनकी बादशाहत और रिकार्ड को चुनौती देना वर्तमान खिलाड़ियों के वश से बाहर है। ऐसे में किस आधार पर कहा जा सकता है कि सचिन आने वाले दिनों में वनडे क्रिकेट नहीं खेल सकते।
सचिन तय करें उनकों कब तक खेलना हैं
सचिन एक महान खिलाड़ी हैं। इस स्टेज पर आकर उन्हें खुद ही तय करना चाहिए की वह क्या करना चाहते हैं। वह कब तक खेलना चाहते हैं। अधिकतर पाठकों की यह राय है कि सचिन जैसे क्रिकेटर के करियर के बारे में तय करने का अधिकार किसी को नहीं है।

No comments:
Post a Comment