आदित्य बिड़ला समूह की कंपनी आइडिया सेलुलर ने कहा है कि वह भारत में अगले महीने से 3जी सेवाएं शुरू करेगी।
आइडिया सेलुलर के कंपनी मामलों के प्रमुख रजत मुखर्जी ने बताया कि हम अगले महीने 3जी सेवाएं लॉन्च करने की संभावना तलाश रहे हैं। हम अब भी विवरण पर काम कर रहे हैं।
हालांकि, मुखर्जी ने उन सर्कलों में 3जी सेवाओं के चरण पर टिप्पणी नहीं की जहां कंपनी को लाइसेंस हासिल हुए हैं। आइडिया सेलुलर ने करीब 5,768 करोड़ रुपए में 11 सर्कलों में 3जी स्पेक्ट्रम हासिल किए हैं।
उल्लेखनीय है कि टाटा टेली, रिलायंस कम्युनिकेशंस और भारती एयरटेल पहले ही 3जी सेवाएं शुरू कर चुकी हैं।

No comments:
Post a Comment