Wednesday, February 16, 2011

एक साथ हैं वर्ल्ड कप और बोर्ड एग्जाम की तारीख

क्रिकेट का फीवर लोगों के सिर चढ़ कर बोल रहा है लेकिन, छात्रों का इग्जाम फोबिया इस पर भारी पड़ रहा है। एक तरफ जहां भारतीय टीम अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे रही है वहीं, दूसरी तरफ केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद के छात्र एक मार्च से शुरू होने वाली परीक्षाओं के लिए तैयारियों में लगे हैं।
सीबीएसई की हाईस्कूल की परीक्षाएं एक मार्च से शुरू होकर 25 मार्च तक और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 13 अप्रैल तक चलेंगी। ऐसे में क्रिकेट और परीक्षा कार्यक्रम की कई तारीख मेल खा रही हैं। जिससे सीबीएसई के छात्र लीग मैच से खुद को दूर रख रहे हैं। कुछ छात्र मैच की वजह से अपनी पढ़ाई के शेड्यूल में परिवर्तन भी कर रहे हैं, जिससे कुछ महत्वपूर्ण मैच का मजा ले सकें।
सीबीएसई की प्रमुख परीक्षाएं एक से 23 मार्च तक हैं। वर्ल्ड कप के पहले दौर के सभी महत्वपूर्ण मैच व पहला क्वार्टर फाइनल 23 अप्रैल को खत्म होगा। सबसे पहले 5 मार्च को 10वीं की गणित की परीक्षा है। 5 मार्च को ही आस्ट्रेलिया एक महत्वपूर्ण मैंच में श्री लंका से दो-दो हाथ करेगी। दूसरे दिन 6 मार्च को भारत को आयरलैंड के साथ खेलना है। जबकि 7 मार्च को 10वीं की कामर्स ,संस्कृत और 12वीं की रसायन विज्ञान की परीक्षा हैं। 12 वीं के छात्रों को 11 मार्च को अंग्रेजी व 14 को जीव विज्ञान की परीक्षा देनी है। उसी बीच भारत की 12 मार्च को साउथ अफ्रीका से भिडंत होगी। दसवीं के छात्र अपने सबसे महत्वपूर्ण विषय अंग्रेजी का 18 मार्च को पेपर देंगे तो, 23 मार्च को विज्ञान का पेपर है। 12वीं के छात्र 22 मार्च को गणित की परीक्षा देंगे। इसी बीच 17 मार्च को इग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज, 18 मार्च को न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका, 19 मार्च को आस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान, और भारत का वेस्ट इंडीज से 20 मार्च को मैच हैं। 23 मार्च को पहला क्वार्टर फाइनल मैच खेला जाएगा।
----
10वीं की प्रमुख परीक्षाएं
5 मार्च को गणित
7 मार्च को कामर्स/संस्कृत
10 मार्च को सामाजिक विज्ञान
14 मार्च को हिन्दी
16 मार्च को फाउंडेशन आईटी
18 मार्च को अंग्रेजी
23 मार्च को विज्ञान
---
12वीं की प्रमुख परीक्षाएं
1 मार्च को भौतिक विज्ञान
7 मार्च को रसायन विज्ञान
11 मार्च को अंग्रेजी
14 मार्च को जीव विज्ञान
22 मार्च गणित
---
भारत के महत्वपूर्ण मैच
19 फरवरी को बंग्लादेश से
27 फरवरी इंग्लैंड से
6 मार्च को आयरलैंड से
12 मार्च को साउथ अफ्रीका से
20 मार्च को वेस्टइंडीज से
---
अन्य महत्वपूर्ण मैच बनाम परीक्षा
5 मार्च को आस्ट्रेलिया बनाम श्री लंका
6 मार्च को साउथ अफ्र ीका बनाम इंग्लैंडश्
8 मार्च को पाक बनाम न्यूजीलैंड,
17 मार्च इग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज
18 मार्च को न्यूजीलैंड बनाम श्री लंका
19 मार्च को आस्ट्रेलिया बनाम पाक
23 मार्च को पहला क्वार्टर फाइनल
6 मार्च को आयरलैंड बनाम भारत
12 मार्च को साउथ अफ्रीका बनाम भारत
20 मार्च को वेस्टइंडीज बनाम भारत

No comments:

Post a Comment