Wednesday, February 16, 2011

यूपी में कांग्रेस की सभा में हुआ अश्लील डांस

सहारनपुर।। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में बुधवार को कांग्रेस के पूर्व विधान परिषद सदस्य द्वारा आयोजित एक जनसभा में कथित रूप से अश्लील डांस हुआ। यह जनसभा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रीता बहुगुणा जोशी के स्वागत में आयोजित की गई थी।

सहारनपुर के भनेणा कस्बे में कांग्रेस के पूर्व विधान परिषद सदस्य चौधरी गजय सिंह द्वारा आयोजित जनसभा में मंच पर बार बालाओं का अश्लील डांस हुआ।

कहा जा रहा है कि कार्यक्रम में भीड़ जुटाने और लोगों को रीता बहुगुणा जोशी के आने तक रोके रखने के लिए डांस कराया गया।

कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों के मुताबिक सिंह ने जोशी के स्वागत में यह जनसभा आयोजित की थी। उन्होंने हालांकि कहा कि बार बालाओं के डांस के दौरान जोशी जनसभा में मौजूद नहीं थीं।

सहारनपुर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शशि वालिया ने संवाददाताओं को बताया कि कि उन्हें भी मंच पर बार बालाओं के डांस की जानकारी मिली है, लेकिन रीता बहुगुणा और अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में कोई अश्लील डांस नहीं हुआ।

वालिया ने कहा कि जोशी के जनसभा में आने के पहले अथवा उनके जाने के बाद वहां पर कुछ ऐसा हुआ हो तो वह कुछ नहीं कह सकते।

No comments:

Post a Comment