Wednesday, February 16, 2011

5वीं तक पढा हूं, कानून नहीं जानता

नई दिल्ली। राजस्व गुप्तचर निदेशालय (डीआरआई) के अधिकारियों ने रविवार को पाकिस्तानी गायक राहत फतेह अली अवैध विदेशी करंसी के साथ इंदिरा गांधी हवाई अड्डे से पकडा था। सूत्रों के अनुसार राहत ने पूछताछ के दौरान भारतीय अधिकारियों से कहा था कि उन्होंने स्कूल की पढाई पूरी नही की है।
राहत ने कहा कि वो सिर्फ पांचवी तक पढे है इसलिए उन्हें भारतीय कानून की जानकारी नहीं थी। राहत ने यह भी बताया कि उन्होंने खुद ही आयोजकों से विदेशी मुद्रा में भुगतान करने को कहा था। डीआरआई ने उनके खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया और कडी पूछताछ के बाद उन्हें छोड दिया गया।
उधर, पाकिस्तान ने उनकी रिहाई में सहायता और सहयोग के लिए गृह मंत्री पी.चिदंबरम का आभार प्रकट किया है। पाकिस्तान के गृह मंत्री रहमान मलिक ने चिदंबरम को फोन पर कहा कि खान जांच में पूरा सहयोग करेंगे।

No comments:

Post a Comment