Thursday, February 17, 2011

राष्ट्रपति ने हंगल को दी एक लाख रूपए की सहायता

नयी दिल्लीः हिंदी सिनेमा के वरिष्ठ अदाकार और फ़िलहाल बीमारी और आर्थिक तंगी से जूझ रहे ए के हंगल को राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने इलाज के लिए एक लाख रूपए की सहायता राशि उपलब्ध कराई है.     
राष्ट्रपति के इस कदम के बाद हंगल के पुत्र विजय ने राष्ट्रपति को धन्यवाद देते हुए अपने पत्र में लिखा है
‘‘मेरे पिताजी आपकी सहायता से अभिभूत हैं. आपके इस कार्य से निजी तौर पर मैं भी काफ़ी अभिभूत हुआ हूं और इसको प्रदर्शित करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं. आपने हमारे लिए जो किया है उसके लिए मैं दिल की गहराइयों से एकबार फ़िर आपको धन्यवाद देता हूं.’’    

पारिवारिक सूत्रों के अनुसार हंगल वृद्धावस्था की कठिनाइयों से जूझ रहे हैं और उनके इलाज के लिए प्रत्येक महीने कम से कम
15 हजार रूपए की जरूरत पडती है.

No comments:

Post a Comment