Wednesday, February 16, 2011

ब्रोकरों के लिए ग्राहक का व्यक्तिगत रूप से सत्यापन जरूरी : एनएसई


भाषा/ नयी दिल्ली। नेशनल स्टाक एक्सचेंज एनएसई ने ब्रोकरों से कहा है कि वे अपने ग्राहकों का निजी रूप से मिलकर सत्यापन करें। एक्सचेंज ने यह कदम बाजार में छद्म निवेश को रोकने के लिए उठाया है।
अपने सदस्यों को भेजे सकरुलर में एनएसई ने कहा है कि ब्रोकरों को ग्राहकों का पूरा रिकार्ड एकजुट करके रखना होगा, जिससे किसी तरह की जांच में आडिट में दिक्कत न आए।
एनएसई ने पूंजी बाजार और डेरिवेटिव वर्ग के कारोबार नियमनों में इन जरूरतों के अनुरूप बदलाव किया है। एक अन्य संशोधन के तहत एनएसई ने अपने सदस्यों से कहा है कि वे प्रत्येक छह माह बाद अपने बही खातों का किसी स्वतंत्र इकाई से आडिट कराएं। फिलहाल सभी ब्रोकरों के लिए प्रत्येक वित्त वर्ष के लिए अपने सालाना खातों को तैयार करना होता और इसे छह माह के भीतर एक्सचेंज के पास जमा कराना होता है।

No comments:

Post a Comment