Wednesday, February 16, 2011

'सचिन में नहीं दम की मुझसे आगे निकल सके'


नई दिल्ली. टीम इंडिया के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंडुलकर के बारे में कोई बात नहीं करना चाहते। वंडर ब्वॉय के नाम से मशहूर रहे इस कलात्मक बल्लेबाज ने बुधवार को इस एक बयान से क्रिकेट जगत में तहलका मचा दिया है।

जब अजहर से पूछा गया कि क्या सचिन एक कमजोर कप्तान थे, तो इस पर उन्होंने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया। अजहरुद्दीन ने कहा, "मैं उसके (तेंडुलकर) के बारे में कुछ नहीं कहना चाहता। कुछ लोग ऐसे हैं जिनके बारे में बात करना मुझे बिल्कुल पसंद नहीं है।"

यही नहीं, सचिन के साथ सालों तक खेलने वाले अजहर ने कहा कि सचिन कप्तानी में कभी भी मुझसे आगे नहीं निकल सकते। दोनों ही खिलाड़ियों ने एक दूसरे की कप्तानी में खेला है।

उल्लेखनीय है कि ऐसा कहा जाता है कि सचिन तेंडुलकर की कप्तानी में अजहरुद्दीन जानबूझकर खराब खेलते थे। इस विषय पर हैदराबाद के इस पूर्व बल्लेबाज ने कहा, "ये बिल्कुल गलत है। आप आंकड़े देख सकते हैं। तेंडुलकर की कप्तानी में मैंने सभी अन्य खिलाड़ियों से अधिक रन बनाए थे।"

टीम इंडिया के सफलतम कप्तानों में शुमार रहे अजहर अब क्रिकेट से कोई नाता नहीं रखते। अजहरुद्दी ने कहा, "मैं अब किसी के संपर्क में नहीं हूं। मेरी एक अलग जिंदगी है और मैं इसके लिए ईश्वर का शुक्रगुजार हूं। क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद से मैं सिर्फ कपिल देव से एक बार मिला हूं। मुझे उनका अंदाज बहुत अच्छा लगता है।"

"मुझे क्रिकेट देखने तक का समय नहीं मिलता। लेकिन जब भी मैं मैच देखता हूं, मुझे वीवीएस लक्ष्मण की बल्लेबाजी बहुत अच्छी लगती है। वो एक सकारात्मक खिलाड़ी हैं।"

No comments:

Post a Comment