नई दिल्ली। बॉलीवुड फिल्मों में गाने वाले मशहूर पाकिस्तानी गायक राहत फतेह अली खान को रविवार को यहां इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हिरासत में ले लिया गया। वे पाकिस्तान से आ रहे थे और उन पर आरोप है कि उनके पास अघोçष्ात विदेशी मुद्रा मिली।
सूत्रों ने बताया कि पहले मिली सूचना के आधार पर राजस्व खुफिया निदेशालय के अधिकारियों ने कार्रवाई करते हुए खान को रोका। बॉलीवुड के सुपरहिट गायकों में से एक खान रविवार को शाम कराची से यहां पहुंचे थे। सूत्रों ने कहा कि खान भारी मात्रा में विदेशी मुद्रा ले रहे थे जिसके बारे में उन्होंने अधिकारियों को नहीं बताया था। खान के साथ आए दो और लोगों को भी हवाई अड्डे पर रोका गया है। सूत्रों के अनुसार खान से पूछताछ की जा रही है और उनके साथ कितना धन था, इसका पता लगाया जा रहा है।

No comments:
Post a Comment