मिस्र में चल रहे भारी उथलपुथल के बीच एक बुरी खबर प्रकाश में आई है। मिस्र में पिछले दिनों पूर्व राष्ट्रपति हुस्नी मुबारक के खिलाफ चल रहे विरोध प्रदर्शन के बीच एक महिला पत्रकार के यौन उत्पीडन की खबर है।
सीबीएस चैनल की इस महिला पत्रकार का नाम लारा लोगन है। बताया जा रहा है कि लोगन मुबारक के सत्ता छोड़ने के बाद हुए जश्न के दौरान तहरीर चौराहे पर मौजूद थीं, कि तभी उनके दल और वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों को भीड़ ने घेर लिया।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इसी अफरा-तफरी के दौरान भीड़ ने लोगन के कपडे फाड़ डाले और उनके साथ बदसलूकी की।बहरहाल बाद में सेना के जवानों ने लोगन को भीड़ से बचाया।

No comments:
Post a Comment