Saturday, February 19, 2011

चीन के पास नहीं हैं हमसे ज्यादा ताकतवार लड़ाकू विमान !!!

वाशिंगटन. अमेरिकी रक्षा मंत्री रॉबर्ट गेट्स ने कहा है कि चीन हालिया स्टील्थ जेट लड़ाकू विमानों के परीक्षण के बावजूद अमेरिकी शीर्ष लड़ाकू विमानों के मामले में काफी पीछे है।

उन्होंने सीनेट की सशस्त्र सेवा समिति के सामने कहा, ‘मुझे लगता है कि चीन को अभी लंबा सफर तय करना होगा।’ गेट्स ने कहा, ‘जब मैं चीन में था तो राष्ट्रपति हू जिंताओ और पीएलए ने जे-20 लड़ाकू विमान की योजना बनाई थी। हमें लगता है कि लगभग छह महीने, एक साल या उससे पहले वह इसका प्रायोगिक परीक्षण कर सकते हैं।’

उन्होंने कहा, 2020 तक वे लगभग पचास जे-20 विमान तैनात करेंगे और 2025 तक यह संख्या 200 हो सकती है। उन्होंने कहा, ‘2016 के अंत तक हमारे पास एफ-35 लड़ाकू विमानों की संख्या 325 होगी। अगर समीक्षा के बाद तैयार कार्यक्रम को देखें तो हमारे पास पांचवी श्रेणी के 500 से अधिक लड़ाकू विमान होंगे। 2020 तक हमारे पास एफ-35 की संख्या 850 हो जाएगी।

No comments:

Post a Comment