Thursday, February 24, 2011

कांग्रेस को मुंहतोड़ जवाब दे सुपर हिट हो गए 'बाबा'


कांग्रेस के साथ वाकयुद्ध में योगगुरू स्वामी रामदेव विजयी होते नजर आ रहे हैं। कम से कम इंटरनेट जगत में बाबा को मिला समर्थन तो यही इशारा करता है कि बाबा ने कांग्रेस को मुंहतोड़ जवाब दे दिया है।

सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर और फेसबुक पर बाबा रामदेव और कांग्रेस के बीच वाकयुद्ध को लेकर चर्चा तेज है। ट्विटर पर तो आलम यह है कि बाबा रामदेव हॉट टॉपिक बन गए हैं जिन पर हर मिनट में सैंकड़ों लोग ट्वीट कर रहे हैं। गौर करने वाली बात यह है कि ट्विटर पर पोस्ट की गई ज्यादातर ट्वीट्स में जहां बाब रामदेव का समर्थन किया गया है वहीं कांग्रेस और दिग्गी राजा का मजाक बनाया गया है।

वृहस्पतिवार दोपहर को ट्विटर पर बाबा रामदेव के बारे में पोस्ट की गई अधिकतर ट्वीट्स में कहा गया है कि बाबा कांग्रेस और गांधी परिवार का मुकाबला करने के लिए एक सशक्त ताकत के रूप में उभर रहे हैं। एक अन्य ट्वीट कहती है कि सिस्टम को सुधारने के लिए बाबा ने राजनीति में पांव फैलाए। एक अन्य ट्वीट में लिखा गया है कि हमें बाबा रामदेव के राजनीति में आने से खुशी है। बाबा का व्यायाम अब मीरा कुमार के सिस्टम में व्याप्त हीलियम से छुटाकारा दिलाएगा। एक अन्य ट्वीट कहती है कि जब उम्मीद के सभी दरवाजें बंद नजर आ रहे हों तब बाबा रामदेव ही सिस्टम के इलाज के लिए अंतिम किरण के रूप में दिखाई दे रहे हैं।

ट्विटर पर बाबा रामदेव के बारे में कुछ प्रमुख ट्वीट्स इस प्रकार हैं

1. दिग्गी ने जो बम बाबा पर छोड़ा वो कांग्रेस पर ही आकर गिरा

2. अब वक्त आ गया है जब देश में ट्रस्टों को भी आईपीओ घोषित कर देने चाहिए। हम बाबा रामदेव की ट्रस्ट में निवेश करना चाहेंगे।

3. बाबा रामदेव की ट्रस्ट में काले धन के निवेश का दिग्विजय सिंह ने पर्दाफाश किया।

4. बाबा रामदेव को वोट दो और प्रधानमंत्री बनाओ। वो तुम्हें सिर से पैर तक आराम देंगे।

5. बाबा रामदेव का लचीलापन कमाल का है। राजनीति में पैर पसारकर अब सिस्टम को भी क्लीन कर देंगे।

6. बाबा रामदेव के आसनों ने बढ़ाया कांग्रेस का दर्द।7. बाबा का व्यायाम अब मीरा कुमार के सिस्टम में व्याप्त हीलियम से छुटाकारा दिलाएगा।

8. जब उम्मीद के सभी दरवाजें बंद नजर आ रहे हों तब बाबा रामदेव ही सिस्टम के इलाज के लिए अंतिम किरण के रूप में दिखाई दे रहे हैं।

9. बाबा रामदेव और मल्लिका शेरावत दोनों ही रोहतक जिले के हैं। जरूर वहां के पानी में कोई बात है।

10. बाबा रामदेव साबित करें काला धन नहीं है दान मिला पैसा

ट्विटर और फेसबुक पर जहां बाबा की चर्चा गरम है वहीं dainikbhaskar.com पर भी टिप्पणी करते हुए अधिकतर पाठकों ने बाबा रामदेव का ही पक्ष लिया। ज्यादातर पाठकों का कहना है कि बाबा को अब अपनी संपत्ति को सार्वजनिक कर कांग्रेस को जवाब दे देना चाहिए। कुछ पाठकों ने बाबा रामदेव पर सवाल उठाने पर कांग्रेस की आलोचना की तो कुछ का कहना है कि बाबा रामदेव को धन अर्जित करने के बजाए देश के विकास पर ध्यान देना चाहिए।

जो भी हो लेकिन इंटरनेट जगत की हलचलों से साफ है कि देश में इस समय बाबा के बारे में चर्चा की जा रही है। हो सकता है कि कुछ लोग विशेष मकसद से इंटरनेट पर बाबा का प्रचार भी कर रहे हों लेकिन अधिकतर लोग यदि बाबा की तारिफ कर रहे हैं तो इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता कि भ्रष्टाचार और घोटालों से त्रस्त हिंदुस्तान में अब स्वामी रामदेव के प्रति माहौल तैयार हो रहा है।

No comments:

Post a Comment