काहिरा। मिस्त्र के राष्ट्रपति होस्नी मुबारक तत्काल इस्तीफा देने को तैयार हैं। हालांकि उन्होंने यह भी कह दिया कि अगर उन्होंने गद्दी छोड दी तो देश गंभीर संकट में पड जाएगा, इसलिए ऎसा नहीं कर सकते। एबीसी टेलीविजन को दिए साक्षात्कार में मुबारक ने कहा कि मैं खुद राष्ट्रपति रहते हुए थक चुके हैं हैं और तुरंत इस्तीफा देने को तैयार हैं लेकिन मेरे इस्तीफा देने से देश में अव्यवस्था फैल जाएगी।
20 मिनट के साक्षात्कार में मुबारक ने कहा कि मुझे इस बात की चिंता नहीं है कि लोग क्या कहेंगे। मुझे फिलहाल अपने देश की चिंता है। मुझे मिस्त्र की चिंता है। मुबारक ने बुधवार को हुई हिंसा पर अफसोस जताते हुए कहा कि मैं मिस्त्रवासियों को आपस में लडते हुए नहीं देखना चाहता। गौरतलब है कि मिस्त्र के लोगों ने मुबारक को पद छोडने के लिए शुक्रवार तक का समय दिया है।
No comments:
Post a Comment