Friday, February 4, 2011

बर्लुस्कोनी सरकार पर खतरा मंडराया


रोम। इटली में प्रधानमंत्री सिल्वियो बर्लुस्कोनी सरकार पर गुरूवार को उस समय खतरे के बादल छा गए, जब संसद की एक समिति कर सुधारों पर आम सहमति बनाने में विफल रही। तीस सदस्यों वाली इस समिति को स्थानीय सरकारों को अधिक कर लगाने और उन्हें खर्च करने की शक्ति पर विचार करना था।
यह मुद्दा गठबंधन करके सत्ता में आई बर्लुस्कोनी सरकार के लिए शक्ति परीक्षण बन गया। समिति में दो फाड़ होने के बाद वह किसी निर्णय पर पहुंचने में असफल रही। इससे आशंका यह बन गई है कि सेंटर राइट गठबंधन वाली सरकार में दरार पड़ सकती है और देश में नए चुनाव कराने की नौबत आ सकती है।

No comments:

Post a Comment