ऑस्कर पुरस्कार समारोह में दोबारा प्रस्तुति देंगे रहमान लंदन। भारत के दिग्गज संगीतकार और ऑस्कर पुरस्कार विजेता ए.आर.रहमान लास एंजेलिस में होने वाले समारोह के दौरान एक बार फिर अपने सुरीले धुनों से लोगों को मोहित करेंगे।
बॉलीवुड संगीतकार और 45 वर्षीय रहमान को डैनी बॉयल की फिल्म 127 आवर्स के लिए ऑस्कर पुरस्कारों के मूल गीत और मूल स्कोर की श्रेणी में नामित किया गया है।
ऑस्कर पुरस्कार समारोह के दौरान रहमान मशहूर ब्रिटिश पॉप गायिका फ्लोरेंस वेल्श के साथ प्रस्तुति देंगे।
सूत्रों के मुताबिक सर्वश्रेष्ठ गीत की श्रेणी में नामित कलाकारों द्वारा समारोह के दौरान प्रस्तुति दी जाएगी। इसके अलावा अन्य कलाकार भी अपनी प्रस्तुति देंगे।
रहमान इससे पहले वर्ष 2009 में भी ऑस्कर समारोह में अपनी प्रस्तुति दे चुके हैं। उस समय रहमान को फिल्म स्लमडॉग मिलिनेयर के लिए नामित किया गया था। उन्होंने अपने गीत जय हो से काफी शमां बांधा था। उस समारोह में रहमान को दो श्रेणियों में ऑस्कर पुरस्कार हासिल हुए थे।
उल्लेखनीय है कि ऑस्कर पुरस्कार 2011 समारोह का आयोजन 27 फरवरी को किया जाएगा।

No comments:
Post a Comment