मुंबई। उड़ान फिल्म में अपने प्रभावी अभिनय से रातों-रात लोकप्रिय हुए युवा अभिनेता रजत बरमेचा की अगली फिल्म होगी अनुराग कश्यप की शैतान। अनुराग कश्यप निर्मित शैतान में रजत बरमेचा मेहमान भूमिका में नजर आएंगे। मणि रत्नम के सहायक रह चुके बिजॉय नंबियार निर्देशित इस फिल्म में कल्कि कोचलिन और अरशद वारसी केंद्रीय भूमिका में हैं। बुधवार को मुंबई में रजत बरमेचा ने फिल्म की शूटिंग में हिस्सा लिया। एक बार फिर अनुराग कश्यप की फिल्म का हिस्सा बनकर रजत बहुत खुश हैं। रजत बरमेचा ने बताया, शैतान अनुराग कश्यप की फिल्म है इसलिए मैंने इसमें मेहमान भूमिका की। मैं शैतान का हिस्सा बनकर बहुत खुश हूं क्योंकि यह अलग किस्म की फिल्म है। इसमें मेरा रोल उड़ान के रोहन से बिल्कुल अलग है। इसमें मेहमान भूमिका में दर्शक मुझे एक नए अंदाज में देखेंगे। गौरतलब है कि रजत बरमेचा की पहली फिल्म उड़ान के निर्माता भी अनुराग कश्यप थे।
No comments:
Post a Comment