Thursday, February 3, 2011

अंक के अनुसार कौन सा रत्न होगा लकी

कई बार ऐसा होता है कि आप अपने बिजनेस और कार्यक्षेत्र से संबंधित कोई महत्वपूर्ण कार्य शुरू तो करते हैं लेकिन वह कार्य पूरा नहीं हो पाता। बिजनेस में लगातार नुकसान होता जा रहा है। यदि नौकरी-पेशा लोग कार्यक्षेत्र में आ रही परेशानियों से दुखी है और इन सबसे छुटकारा चाहते हैं तो आप अपने नंबर के अनुसार ज्योतिष शास्त्र में बताए गए रत्न पहन लें। इस रत्न के प्रभाव से आपकी सभी समस्याएं दूर हो जाएंगी-


अंक 1- 1अंक का स्वामी सूर्य होता है इसलिए आपको अपने अंक के अनुसार सूर्य का रत्न माणिक्य धारण करना चाहिए।


अंक 2- आपके अंक के अनुसार आपको चंद्रमा का रत्न मोती धारण करना चाहिए।


अंक 3- इस अंक वालों को पुखराज पहनने से धन लाभ होगा।


अंक 4- 4 अंक हर्षल का होता है। अगर इस अंक वाले माणिक्य पहने तो उनके कार्यों मे आने वाली रूकावटें दूर होंगी।


अंक 5- व्यापार में लाभ प्राप्त करने के लिए 5 अंक वालों को बुध का रत्न पन्ना पहनना चाहिए।


अंक 6- बिजनेस और कार्यक्षेत्र में आर्थिक लाभ प्राप्त करने के लिए 6 अंक वालों को हीरा पहनना चाहिए।


अंक 7- अगर 7 अंक वाले व्यक्ति इस अंक के स्वामी नेप्चुन का रत्न, मोती पहने तो इनके सारे रूके हुए कार्य बनने लगेंंगे।


अंक 8- शनि का रत्न नीलम 8 अंक वालों को हर क्षेत्र में सफलता दिलाएगा।


अंक 9- इस अंक का स्वामी मंगल है और यदि 9 अंक वाले मंूगा पहने तो इनके सभी सोचे हुए कार्य पूरे होंगे।

No comments:

Post a Comment