Thursday, February 3, 2011

सपने में दिखाई देते हैं हाथी-सांप या नदी तो समझो...


ज्योतिष विद्या में कई ऐसे अद्भुत संकेत दिए गए हैं जिनसे भविष्य में होने वाली घटनाओं की सटीक जानकारी मिल जाती है। इन्हीं संकेतों में से एक है सपने।




स्वप्न ज्योतिष में सभी सपनों के अलग-अलग फल बताए गए हैं। जिन लोगों को सपनों में अक्सर हाथी, सांप, या नदी दिखाई देती हैं तो भविष्य के संबंध में इनके यह संकेत होते हैं-



हाथी पर सवार देखना


स्वयं को हाथी पर सवार देखे तो अपमान की प्राप्ति हो सकती है। यही स्वप्न दिन में दिखाई दे तो नौकरी छोडऩी पड़ सकती है। रात को दिखाई दे तो पत्नी से झगड़ा हो सकता है।



सांप देखना


सपने में काला सांप दिखना, काला सांप काटते दिखना, काला सांप पीछा करते दिखना, सांप कटा हुआ दिखना यह सब हानिकारक होता है। सफेद सर्प स्वप्न में दिखना नई नौकरी, धन प्राप्ति, स्त्री प्राप्ति के संकेत देता है।



नदी दिखना


स्वप्न में नदी दिखना, तालाब, समुद्र, बावड़ी, पानी भरे गढ्ढे आदि दिखना नुकसान होने के संकेत देते हैं। ऐसे स्वप्न देखने के बाद एक कलश में जल भरकर पीपल के नीचे रखने से वह स्वप्न निष्फल हो जाता है।






विज्ञापन

No comments:

Post a Comment