Monday, February 7, 2011

रोजाना दूध पीकर रख सकते हैं कैंसर को दूर

लंदन। दूध पीने के नाम पर दूर भागने वालों बच्चों के लिए यह खबर। रोजाना एक गिलास दूध पीकर आप कैंसर को मात दे सकते हैं। न्यूजीलैंड में किए गए शोध में पाया गया कि जो बच्चे रोजाना एक गिलास दूध पीते हैं, उनमें नहीं पीने वाले बच्चों की तुलना में आंत का कैंसर होने की आशंका 40 फीसदी कम होती है। जबकि वयस्कों के लिए भी यही नियम है।
यह शोध 'अमेरिकन जर्नल ऑफ एपीडेमियोलॉजी' में प्रकाशित किया गया है। शोधकर्ताओं ने अध्ययन में पाया कि कैंसर के खिलाफ दूध मजबूत ढाल की तरह काम करता है और रोज सालों साल दूध पीने से कैंसर के खिलाफ उसका असर दिखता है।
ब्रिटिश अखबार, 'संडे एक्सप्रेस' ने शोधकर्ता प्रोफेसर ब्रायन कोक्स के हवाले से लिखा है, 'दूध में कैंसर रोधी यह गुण कैल्शियम की अधिकता के कारण होता है।' स्कूल जाने वाले छात्रों के एक दल पर किए अध्ययन में उन्होंने पाया कि अगर छह साल तक रोजाना दूध पिया जाए, तो जिंदगी में आत का कैंसर होने का खतरा 40 फीसदी तक कम हो जाता है। शोध के यह परिणाम व‌र्ल्ड कैंसर रिसर्च फंड द्वारा दूध को लेकर पहले दिए गए प्रमाण को बल देते हैं।

No comments:

Post a Comment