वाराणसी : वसंत महिला महाविद्यालय, राजघाट की छात्राओं ने शनिवार को अनाथालय का दौरा किया। छात्राओं ने शिवपुर स्थित निर्मला शिशु सदन में रह रहे बच्चों के साथ खासा समय गुजारा। इस दौरान बच्चों को विभिन्न उपहार देने के साथ ही छोटी सी मुस्कान देने की भी कोशिश की। महाविद्यालय में एनएसएस के शिविर का आज छठां दिन था। शिविर में शामिल करीब डेढ़ सौ छात्राएं समाज के उपेक्षित वर्गो की स्थिति समझने के लिए पूर्वाह्न 11 बजे करीब शिवपुर पहुंच गईं। छात्राओं ने शिशु सदन में रह रहे अनाथ बच्चों जिनमें अधिकांश विकलांग भी थे, को पेंसिल, रबर, कॉपियां, बिस्किट, कपड़े आदि भेंट किए। इस दौरान एनएसएस की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रमा पाण्डेय, डॉ. आम्रपाली त्रिवेदी व डॉ. वंदना झा उपस्थित रहीं। डॉ. झा ने बताया कि सोमवार को शिविर का समापन होगा।
No comments:
Post a Comment