Monday, February 7, 2011

गिरफ्तारी के भय से बुश ने रद की स्विस यात्रा

वाशिंगटन। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश ने अपने कार्यकाल में कैदियों को यातनाएं दिए जाने के मामले में गिरफ्तारी की आशंका के चलते स्विट्जरलैंड की यात्रा रद कर दी है। बुश के कार्यकाल में ग्वांतानामो जेल में आतंकी समूहों से संबंध के शक में कैदियों को प्रताड़ना देने के कई मामले हैं।
'स्काई न्यूज ऑनलाइन' के मुताबिक, पूर्व अमेरिकी नेता को 12 फरवरी को जिनेवा में एक चैरिटी समारोह में भाषण देने की योजना थी।
स्विट्जरलैंड के मानवाधिकार समूहों ने स्विस सरकार से बुश को गिरफ्तार करने की अपील की है। अदालत के अधिकारियों ने बताया कि बुश के खिलाफ जिनेवा में कई आपराधिक शिकायतें दर्ज कराई गई हैं। मगर सरकार के नुमाइंदों का कहना है कि एक पूर्व राष्ट्राध्यक्ष होने के नाते उन्हें राजनयिक छूट हासिल है।
अपने संस्मरणों और टीवी साक्षात्कार में बुश स्वीकार कर चुके हैं कि उन्होंने आतंकियों से सचाई उगलवाने के लिए पानी में उन्हें पानी में डुबाए रखने का आदेश दिया था।

No comments:

Post a Comment