Sunday, February 6, 2011

डीएम मैनपुरी हटाये गए

लखनऊ, जाब्यू : मुख्यमंत्री मायावती ने मैनपुरी के डीएम सच्चिदानंद दुबे को हटा दिया। उन्होंने रविवार को मैनपुरी और औरैया के दौरे से लौटने के बाद यह कदम उठाया। सच्चिदानंद को हटाने की वजह विकास कार्यों में ढिलाई बतायी गयी है। उन्हें अब लघु उद्योग विभाग में विशेष सचिव बनाया गया है और वहां तैनात रणवीर सिंह को मैनपुरी का नया डीएम बनाया गया है। मैनपुरी जिला अस्पताल में रोगियों से धन वसूली के आरोप में अस्थि रोग विशेषज्ञ डा. रघुवंश अवस्थी को निलम्बित कर दिया गया है। बीएड कालेजों में अवैध फीस वसूली की मिली शिकायतों पर उच्च शिक्षा विभाग को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिये गये हैं। मैनपुरी सदर तहसील के उपजिलाधिकारी और तहसीलदार को भी चेतावनी दी गयी है।
प्रवक्ता के अनुसार मैनपुरी के प्राथमिक विद्यालय के निरीक्षण के दौरान एक कक्ष में दो कक्षाओं को चलाने जाने पर मुख्यमंत्री नाराज हुई। उन्होंने हर स्तर की कक्षाएं अलग-अलग कक्षों में चलाने के निर्देश दिये।

No comments:

Post a Comment