वाराणसी : सनबीम एकेडमी सामनेघाट में रविवार को विविध रंगारंगा कार्यक्रमों की धूम रही। अवसर था विद्यालय के दो दिवसीय वार्षिकोत्सव अनुगूंज का। इस अवसर पर बच्चों ने गीत, नाटक, नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति कर लोगों का मनमोह लिया। इससे पूर्व वीडीए के वाइस चेयरमैन व मुख्य अतिथि आरपी गोस्वामी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विशेष अतिथि ज्वाइंट सेक्रेटरी स्पोर्टस श्याम सिंह यादव भी इस दौरान मौजूद थे।
एकेडमी की तीनों शाखाओं दुर्गाकुंड, सरायनंदन व सामनेघाट के सैकड़ों छात्रों ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। बच्चों ने नृत्य व संगीत की सुरसरिता से लोगों को मंत्रमुग्ध कर खूब वाहवाही लूटी। हास्य व्यंग्य, दशावतार, कत्थक, भरतनाट्यम, ओडीसी, ऋतुरंग मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे। विद्यालय के सचिव जगदीप मधोक ने अतिथियों का स्वागत किया। प्रधानाध्यापिका श्रीमती शिखा चक्रवर्ती ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ीं तथा धन्यवाद ज्ञापन निदेशिका श्रीमती पूनम मधोक ने किया।

No comments:
Post a Comment